हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Rajasthan Pla...

    Rajasthan Plane Crash: इस वक्त की बड़ी खबर, राजस्थान में प्लेन क्रैश, लोगों में मची अफरा-तफरी

    Rajasthan Plane Crash:
    Rajasthan Plane Crash: इस वक्त की बड़ी खबर, राजस्थान में प्लेन क्रैश, लोगों में मची अफरा-तफरी

    Rajasthan Plane Crash: चूरू। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है। राजस्थान में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। मलबे के पास से एक पायलट का शव बरामद हुआ है, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। शव के पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

    जैसे ही हादसे की खबर फैली, रतनगढ़ में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके। गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया। घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि सेना द्वारा की जाएगी।