हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Vadodara Brid...

    Vadodara Bridge Collapse: गुजरात में पुल ढहने की भीषण घटना, 9 लोगों की मृत्यु, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

    Vadodara Bridge Collapse
    Vadodara Bridge Collapse: गुजरात में पुल ढहने की भीषण घटना, 9 लोगों की मृत्यु, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

    Vadodara Bridge Collapse Update: गुजरात राज्य के वडोदरा ज़िले की पादरा तहसील में एक पुल का हिस्सा ढह जाने से अब तक 9 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। इस दुर्घटना ने समूचे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखे अपने संदेश में कहा, “गंभीरा नदी पर स्थित पुल के एक गर्डर के टूटने से यह दुःखद घटना घटी है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले, यही मेरी प्रार्थना है। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं।” Vadodara Bridge Collapse

    अग्निशमन टीम, नौकाओं और तैराकों के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी

    मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय निकायों की अग्निशमन टीम, नौकाओं और तैराकों के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। इसके अतिरिक्त, एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी है और राहत अभियान में सहयोग कर रही है। राज्य सरकार ने घटना की तकनीकी जांच के लिए वरिष्ठ अभियंताओं और विशेषज्ञों की एक समिति गठित कर दी है, जिसे शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पुल निर्माण विभाग को भी दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच के आदेश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री पटेल ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि तथा घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, सभी घायलों के उपचार का व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भी इस त्रासदी पर दुख जताते हुए बताया कि अब तक छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक उच्च स्तरीय समिति को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पुल वर्ष 1985 में निर्मित किया गया था। हाल ही में राज्य सरकार ने लगभग 212 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण की स्वीकृति भी दी थी। बुधवार सुबह यह पुल टूटने से कई वाहन नदी में गिर गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। Vadodara Bridge Collapse

    Noida Fire: चार मंजिला घर में लगी भीषण आग, 100 लोग छत पर फंसे!