हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा जिला अध...

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली से विचार विमर्श करके जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की

    Yamuna Nagar News
    Yamuna Nagar News: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली से विचार विमर्श करके जिला भाजपा पदाधिकारियों की घोषणा की

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Yamuna Nagar News: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर संगठन को और अधिक मजबूत, सुदृढ़ और जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली एवं भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फनींनदर नाथ शर्मा के साथ विचार-विमर्श करके यह नई भाजपा जिला यमुनानगर पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी भाजपा की विचारधारा, नीति और नेतृत्व को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे और भाजपा संगठन के विस्तार एवं मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे। Yamuna Nagar News

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, वीरेंद्र मुंझाल श्रीमती विनीत कौर, रणधीर राणा,विभा गुप्ता ,सविता काम्बोज,जिला महामंत्री प्रवीण कुमार व नरेन्द्र सिंह राणा,जिला सचिव सुंदर लाल, अभिषेक अरोड़ा, श्रीमती प्रभा सागर, श्रीमती शालिनी शर्मा, बलराम सैनी,जय प्रकाश, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,जिला प्रवक्ता पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,जिला आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, जिला सोशल मीडिया प्रमुख विपिन साहनी , मन की बात कार्यक्रम जिला प्रमुख सुरेन्द्र शर्मा को बनाया गया है। Yamuna Nagar News

    भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जिला पदाधिकारीयों की लिस्ट में 5 महिलाओं को स्थान दिया गया है ,भाजपा महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का कार्य कर रही है, इसी प्रकार जिला पदाधिकारीयों की लिस्ट में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए नेताओं को भी तवज्जो दी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा जिला यमुनानगर के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर सगठन को जमीनी स्तर तक मजबत करने के लिए यह पूरी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी और समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेगी ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। Yamuna Nagar News

    यह भी पढ़ें:– UP Rain Alert: यूपी के इस जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा, तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में अलर्ट जारी