हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अवैध असलहा सह...

    अवैध असलहा सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: अवैध असलहा सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार

    बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: थाना पहासू व स्वाट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए टप्पेबाजी की घटनाओं में सम्मिलित चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से टप्पेबाजी में लूटे गए आभूषण, नगदी, तमंचा, आदि सामान बरामद हुए हैं। Bulandshahr News

    एसएसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि थाना पहासु पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा एक अभिसूचना पर अटैरना बम्बा पर आम के बाग के पास से 04 शातिर अभियुक्तों नीरज पुत्र पप्पू, दीपा पत्नी नीरज ग्राम बजेडा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर, अंकित पुत्र बंटी, पूनम पत्नी बंटी निवासी ग्राम छेरत सिकन्दरपुर थाना जंवा जनपद अलीगढ और दीपा पत्नी नीरज ग्राम बजेडा थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर को चोरी के आभूषण, रुपयों, अवैध असलहा कारतूस, अवैध छुरी, घटना मे प्रयुक्त गाडी व मोटरसाइकिल बरामद व चोरी किया गया समान सहित गिरफ्तार किया गया। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– खुरगान समिति के सचिव व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप