हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश के किसानो...

    देश के किसानो और मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: आनंद चौधरी

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: देश के किसानो और मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे: आनंद चौधरी

    भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) संगठन का हुआ गठन, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

    • राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द चौधरी, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता कुँवर अय्यूब अली एडवोकेट, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अजय प्रमुख, कोषाध्यक्ष सोनवीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण और धर्मेंद्र बने
    • किसानो और मजदूरों के लिए कार्य करने को बना भाकियू (सर छोटू राम) संगठन:अजयपाल (प्रमुख)
    • ग्रामीण स्तर के किसानो को जागरूक कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे, अन्याय नहीं होने देंगे: कुंवर अयूब अली

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय किसान यूनियन (सर छोटूराम) के नाम से संगठन का गठन गया। मीडिया से वार्ता के दौरान जिसकी घोषणा चौधरी आनंद सिंह, अजयपाल सिंह(प्रमुख), कुंवर अयूब अली, ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन(सर छोटू राम) संगठन बनाने का ऐलान करते हुए, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानो एवं मजदूरों एवम ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न समस्याएं पैदा होती रहती है, एवं प्रशासनिक स्तर पर किसानों और मजदूरों का उत्पीडन होता रहता है। Ghaziabad News

    आज किसान , मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त संगठन की आवश्यकता को महसूस करते हुऐ, यह निर्णय किया गया है कि भारतीय किसान यूनियन ” सर छोटू राम” के नाम से एक संगठन बनाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य(प्राथमिकता) खास तौर से ग्रामीण इलाकों में किसानों की कम होती कृषि भूमि, फसलों का उचित मूल्य दिलाना (शिक्षा के स्तर का विकास करना) एवम ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी करण का तेजी से विस्तार भविष्य में किसानों एवम मजदूरों के परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना करना है। Ghaziabad News

    कहा कि भारतीय किसान यूनियन (सर छोटू राम) के बैनर के नीचे मजबूती से लडाई का संकल्प लेते हुए उक्त संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोडने का काम किया जायेगा और जाति धर्म और पार्टी लाईन से उपर उठकर जहां भी अन्याय व अत्याचार जानकारी में आयेगा वहां संगठन के बैनर के नीचे मजबूती से आन्दोलन चलाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना समाज में भाईचारा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

    भाकियू ( सर छोटू राम) के ये बने राष्ट्रीय मुख्य पदाधिकारी | Ghaziabad News

    राजनगर एक्सटेंस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाकियू (सर छोटू राम) संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की प्रथम चरण में घोषणा की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व आनन्द चौधरी सम्भालेंगे, मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व कुँवर अय्यूब अली एडवोकेट, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव का दायित्व अजय प्रमुख सम्भालेंगे, राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष का दायित्व सोनवीर सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व धर्मेन्द्र चौधरी सम्भालेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा संगठन को ग्राम स्तर, ब्लाक, तहसील, जिला स्तर, मण्डल स्तर, प्रदेश स्तर पर गठन कर यथाशीघ्र संगठन विस्तार किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें:– जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के लिए देश में छिड़ी बहस, जानें पानीपत के गणमान्यों के विचार