हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Patna Car Acc...

    Patna Car Accident: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों को निगल गया काल!

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    Patna Car Accident: पटना (बिहार)। पटना के रानी तालाब क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक अनियंत्रित कार सोन नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। Patna Accident News

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रानी तालाब थाना अंतर्गत सरैया गांव के निकट हुआ। कार में कुल पाँच लोग सवार थे, जो कि नंदन सिंह नामक व्यक्ति के परिजन बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया।

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान निर्मला देवी (52 वर्ष), नीतू सिंह (35 वर्ष) तथा 10 वर्षीय अस्तित्व सिंह के रूप में हुई है। शेष दो घायलों में नंदन सिंह स्वयं तथा उनकी पुत्री शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

    प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि वाहन चालक नंदन सिंह को संभवतः वाहन चलाते समय झपकी आ गई थी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। बताया गया है कि यह परिवार छत्तीसगढ़ से अपने पैतृक गांव वैशाली लौट रहा था। Patna Accident News

    Patna Crime: पटना में एक और आपराधिक वारदात, कारोबारी मार्ट संचालक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या