हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Independence ...

    Independence Day 2025 Awards: स्वतंत्रता दिवस पर वीरता और सेवा पदकों की घोषणा, 1,090 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

    Independence Day Awards News

    Independence Day 2025 Awards: नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, और सुधार सेवाओं से जुड़े कर्मियों को प्रदान किए जाने वाले वीरता एवं सेवा पदकों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस सूची में वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। Independence Day Awards News

    जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 1,090 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 233 वीरता पदक, 99 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पुलिस विभाग में 226 कर्मियों को वीरता पदक, 89 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 635 को सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे।

    सबसे अधिक वीरता पदक जम्मू-कश्मीर के पुलिसकर्मियों को प्राप्त हुए हैं, इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों का स्थान है। अग्निशमन सेवाओं में 62 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 6 वीरता पदक, 5 विशिष्ट सेवा पदक और 51 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा श्रेणी में एक वीरता पदक, 3 विशिष्ट सेवा पदक और 41 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। सुधार सेवाओं के क्षेत्र में 2 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 31 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    वीरता पदक उनको दिया जाता है जिन्होंने असाधारण साहस का प्रदर्शन किया हो

    वीरता पदक उन कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध की रोकथाम या अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान असाधारण साहस का प्रदर्शन किया हो। इस वर्ष के 233 वीरता पदकों में 226 पुलिसकर्मी, 6 अग्निशमन सेवा के कर्मी और 1 होमगार्ड शामिल हैं। इनमें से 152 पदक जम्मू-कश्मीर, 54 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, 3 पूर्वोत्तर राज्यों और 24 अन्य क्षेत्रों के कर्मियों को दिए जा रहे हैं।

    विशिष्ट सेवा पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है जिनका सेवा रिकॉर्ड उल्लेखनीय रहा हो, जबकि सराहनीय सेवा पदक उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने संसाधनों और कर्तव्यों के प्रति समर्पण के साथ बहुमूल्य योगदान दिया हो। इस वर्ष दिए गए 99 विशिष्ट सेवा पदकों में 89 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 3 होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा और 2 सुधार सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। वहीं, 758 सराहनीय सेवा पदकों में 635 पुलिस सेवा, 51 अग्निशमन सेवा, 41 होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा और 31 सुधार सेवाओं के कर्मी शामिल हैं। Independence Day Awards News

    Kinnaur Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, भारतीय सेना ने दिखाया अदम्य साहस