हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आजादी के अमृत...

    आजादी के अमृत महोत्सव में 79वें स्वतन्त्रता दिवस पर वेंक्टेश्वरा में देशभक्ति से ओत-प्रोत एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Amroha News
    Amroha News: आजादी के अमृत महोत्सव में 79वें स्वतन्त्रता दिवस पर वेंक्टेश्वरा में देशभक्ति से ओत-प्रोत एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम

    101 फीट ऊँचे विशाल तिरंगे को फहराकर परेड की सलामी लेते हुए शानदार तरीके से किया ध्वजारोहण

    • सिर्फ सीमा पर लडना ही देश सेवा नहीं, आम नागरिक भी अपने-2 कार्यक्षेत्रो में निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करते हुए ’’भ्रष्ट्राचार मुक्त अखण्ड भारत’’ के निर्माण में अपना योगदान दे, तो ये भी उत्कृष्ट देश सेवा एवं अमर शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी, सुधीर गिरि, संस्थापक
    • तिरंगे की आन-बान, शान एवं राष्ट्रवाद व देश प्रेम से बढकर कुछ भी नहीं- डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति

    अमरोहा (सच कहूँ/कपिल कुमार)। Amroha News: आज 79वें स्वतन्त्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में 101 फीट ऊँचे विशाल तिरंगे के ध्वजारोहण समेत देशभक्ति से ओत-प्रोत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। देर शाम तक चले इस शानदार आयोजन में ध्वजारोहण तिरंगा रैली, सांस्कृतिक संध्या समेत एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस शानदार समारोह में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियो एवं मेधावियो को सर्टीफिकेट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित ’’ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक समारोह’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, डॉ0 मधु चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भारत माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं ध्वजारोहण करके किया। Amroha News

    अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन श्री सुधीर गिरि ने कहा कि सीमा पर जाकर देश के दुश्मनो से लड़ना तो चन्द लोगो के ही नसीब में होता है, पर केवल बार्डर पर लडना ही देश सेवा नहीं है। देश के आम नागरिक, बच्चे, युवा, बुर्जुग, मातृशक्ति भी अपने-अपने कार्यक्षेत्रो में रहकर ’’भ्रष्ट्राचार मुक्त अखण्ड भारत’’ के निर्माण में अपना योगदान देते है, तो ये भी सच्ची देश सेवा की श्रेणी में आता है। हम पॉलीथीन का प्रयोग ना करें, टैक्स चोरी ना करे, सार्वजनिक स्थलो पर कूडा ना डाले। पान, बीडी, तम्बाकू को सार्वजनिक स्थल पर ना थूके, महिला सशक्तिकरण के साथ ’’स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत’’ के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाये तो ये भी देश के अमर शहीदो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। Amroha News

    कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे एवं कुलसचिव डॉ0 पीयूष कुमार पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 बी0एस0 त्यागी, एच0आर0 हेड कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह मुलतानी, ए0पी0ओ0 कृष्ण गुजर, डॉ0 एस0एन0 साहू, डॉ0 सुमन कुमारी, डॉ0 एस0के0 श्रीवास्तव, मार्केटिंग हेड तरूण कम्बोज, डॉ0 सी0पी0 सिंह, डॉ0 अश्विनी सक्सेना, डॉ0 राजवर्द्धन, डॉ0 अंजलि भारद्वाज, डॉ0 उमा मिश्रा, डॉ0 ज्योति सिंह, डॉ0 रामकुमार, एस0एस0 बघेल, संजीव राय, डॉ0 प्रताप सिंह, दीपक कुमार, वीरेन्द्र, शीलभद्र, नीरज गिरि, संजीव, राजू, सौरभ आर्या, सुनील भगवानिया, संतोष, सतेन्द्र, प्रशान्त कुमार, सचिन, राकेश कुमार, अमित, अजय, राहुल, विनीत, प्रीतपाल सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। Amroha News

    यह भी पढ़ें:– IND vs AUS: भारत ने आस्ट्रेलिया को चटाई धूल, देखते रह गए विदेशी खिलाड़ी