हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Rain: झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

    Kairana News
    Kairana News: झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर में हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह के समय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने जहां लोगो को गर्मी से राहत दी, वहीं कस्बे में कई जगहों पर निकासी की समूची व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय बाशिंदों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

    बारिश के कारण नगर के मुख्य चौक बाजार, इमाम गेट व बिसातियान आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंदे व बरसात के पानी की निकासी के लिए नगर में बनाए गए नालों की साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती है। नगरपालिका की सफाई व्यवस्था कैसी है, यह शनिवार को बारिश होते ही हुए जलभराव से साफ हो गया है। कस्बे के बाशिंदों ने पालिका प्रशासन से नालों की साफ-सफाई कराने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर नपा चेयरमैन ने फहराया तिरंगा