हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Bhakra Canal Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन इस दिन तक रहेगा प्रभावी

    Bhakra Canals Regulation
    Bhakra Canals Regulation

    Bhakra Canal Regulation: हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से सोमवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 19 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ (एसटीजी) नहर में 215 क्यूसेक, भगतपुरा (बीजीपी) में 253, संगरिया (एसएनजी) में 259, नगराना (एनजीडी) में 267, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 515, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 565, करनीसिंह (केएसडी) में 920, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1115, जोड़कियां (जेआरके) में 1200, अमरपुरा (एएमपी) में 1293, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1306, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1317, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1527, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1632, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1660, रतनपुरा (आरटीपी) में 1671, मोडिया (एमओडी) में 1831, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1840, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1853, हरिपुरा (एचआरपी) में 1866, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 2001 व पीलीबंगा (पीबीएन) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Hanumangarh News

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    IMD Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एनसीआर के लिए नई अपडेट की जारी