हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Manisha Murder Case: मनीषा हत्याकांड को लेकर भिवानी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

    Bhiwani News
    Bhiwani News: मनीषा हत्याकांड को लेकर भिवानी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी जिला के सिंघानी गांव में हुई महिला टीचर मनीषा के हत्यारोपियों को घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर चौ. छोटूराम चौक के बाहर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भिवनी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हाथों मे बैनर लेकर महिला अध्यापिका मनीषा के परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की। Bhiwani News

    इस मौके पर जाम लगाने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते 11 अगस्त से अध्यापिका मनीषा गायब थी। यदि समय रहते पुलिस कार्यवाई कर लेती तो यह अनहोनि होने से टल जाती। छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को अवरूद्ध करते हुए कहा कि वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भारी रोष है कि निर्मम तरीके से अध्यापिका की हत्या मानवता के लिए शर्मसार है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

    उन्होंने कहा कि भले पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया व कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पैंड किया गया, बाजवूद इसके आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस रोष प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे छात्राओं में भी खासा रोष देखा गया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उन्हे सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार दे,ख्ताकि वे बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेँ।

    इस बारे में पुलिस अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को कुछ समय के लिए अवरूद्ध किया था। मनीषा हत्याकांड को लेकर इन्होंने विरोध जताया है। इन छात्र-छात्राओं को समझाने पर जाम को खोल दिया तथा वाहनों का अवागमन सामान्य तरीके से शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आमजन को इस मामले में सहयोग करना चाहिए, ताकि पुलिस फोर्स जाम जैसी स्थितियों में व्यस्त ना होकर मनीषा हत्याकांड के आरोपियों को पकडऩे में अपनी ऊर्जा लगा सकें। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– भाकियू (सर छोटू राम) संगठन किसानों के लिए संघर्ष करेंगा: आनंद चौधरी