हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    UP Railway News: यूपी के इस जिले को मिली नई रेलवे लाइन, 52 गांवों की जमीन बनी ‘सोने की खान’

    UP Railway News
    UP Railway News: यूपी के इस जिले को मिली नई रेलवे लाइन, 52 गांवों की जमीन बनी 'सोने की खान'

    UP Railway News: महराजगंज, अनु सैनी। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यहां नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। यह रेल लाइन जिले के कुल 52 गांवों से होकर निकलेगी। आइए जानते हैं, यह लाइन कितनी लंबी होगी और कहां से कहां तक बनेगी।

    महराजगंज को मिलेगी नई रेल सुविधा | UP Railway News

    रेलवे विभाग इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। पहले चरण में अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब शेष गांवों में भूमि अधिग्रहण व सर्वे की रफ्तार और तेज हो गई है। परियोजना पूरी होते ही महराजगंज जिले को एक नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

    किसानों को करोड़ों का मुआवजा

    अब तक प्रभावित किसानों को कुल 3,68,78,14,775 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
    पहले चरण में 29 गांवों की भूमि अधिग्रहित की गई।
    दूसरे चरण में 9 गांवों के किसानों को भुगतान चल रहा है।
    सिर्फ सिसवा अमहवा गांव को ही अब तक 18 करोड़ 69 लाख 35 हजार 861 रुपये का भुगतान किया गया है।

    किन गांवों से होकर गुजरेगी लाइन?

    यह रेल लाइन जिले के 52 गांवों से होकर गुजरेगी। इनमें जोगिया, घुघुली खुर्द, धरमपुर, सिसवा अमहवा, कांध, जंगल दुधई, खजुरिया, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया, कम्हरिया बुजुर्ग और सिधवारी जैसे गांव शामिल हैं। इन गांवों में भूमि अधिग्रहण तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

    कहां से कहां तक बनेगी लाइन?

    नई रेल लाइन घुघुली से लेकर महराजगंज वाया आनंदनगर तक बनाई जा रही है। इस परियोजना की कुल लंबाई 52.70 किलोमीटर होगी। भूमि अधिग्रहण विभाग और रेलवे की संयुक्त पहल से दूसरे चरण का सर्वे कार्य जारी है।
    किसानों के लिए सौभाग्य की परियोजना
    इस परियोजना से प्रभावित किसानों को न केवल उचित मुआवजा मिला है बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक से जुड़े सर्वे और अधिग्रहण की पूरी जानकारी भी दी जा रही है। परियोजना पूरी होते ही महराजगंज जिला पूर्वी यूपी के अन्य हिस्सों से मजबूत रेल नेटवर्क द्वारा जुड़ जाएगा।