हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मनोनीत पार्षद...

    मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं संपति प्रमाण पत्र वितरण समारोह

    Gharaunda News
    Gharaunda News: विकास एक सतत प्रक्रिया, समस्याएं कभी खत्म नहीं होंगी-कल्याण

    विकास एक सतत प्रक्रिया, समस्याएं कभी खत्म नहीं होंगी-कल्याण

    घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा नगरपालिका परिसर में आज दो मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण और संपति प्रमाण पत्र वितरण समरोह आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस मौके पर सांकेतिक रूप से आधा दर्जन से अधिक लोगों को लाल डोरा के भीतर की संपति के मालिकाना हक का प्रमाण पत्र सौँपा गया। श्री कल्याण ने इस अवसर पर पार्षदों से संकीण विचारधारा से ऊपर उठकर शहर की तरक्की के लिए काम करने की अपील की।

    समारोह में एसडीएम राजेश सोनी ने मनोनीत पार्षदों अनिल जावा और सतीश जांगड़ा को शपथ दिलाई। इससे पहले स्पीकर श्री कल्याण और दोनों पार्षदों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पगड़ी पहनाई गई। Gharaunda News

    इस अवसर पर श्री कल्याण ने कहा कि 11सालों में घरौंडा हलका विकास के मामले में काफी आगे बढ़ा है। कोशिश है कि भविष्य में भी यह क्षेत्र और अधिक गति से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और समस्याएं भी कभी खत्म नहीं होती। सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि समस्याओं का समाधान करें।

    कभी छोटे विकास कार्यों को तरसरता था यह क्षेत्र

    उन्होंने कहा कि 2014 से पहले यह क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह से उपेक्षित था। लोग छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए तरसते थे, उनकी कहीं सुनवाई नहीं होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने एक-एक कर अधिकांश मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया है। तीन दशक पुराने अटके कामों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज की यह जिम्मेदारी है कि वह गरीब व कमजाेर वर्ग के लोगों की चिंता करे। अक्षम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उनकी मदद करनी चाहिए।

    हजारों करोड़ के विकास कार्य कराने का दावा | Gharaunda News

    विधानसभा अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले 11 सालों में हलके में हजारों करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। कोरोनाकाल में जरूर विकास की गति प्रभावित हुई लेकिन अब उस गति को बढ़ाकर न केवल लंबित कार्य पूरे कराए जा रहे हैँ बल्कि नई योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड, मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी अकादमी, रेपिड रेल प्रोजेक्ट आदि का कार्य एक-डेढ़ साल में पूरा होने के बाद क्षेत्र का तस्वीर ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की तरह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इलाके से संबंधित हर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे है।

    साधारण परिवारों के बच्चें भी बन रहे हैं अधिकारी

    श्री कल्याण ने कहा कि यह व्यवस्था सुधार का नतीजा है कि आज साधारण परिवारों के बच्चे भी अधिकारी बन रहे हैं। अब भाई-भतीजावाद का दौर खत्म हो चुका है। मेरिट पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से मिल जुलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की। पार्षदों से भी एकजुट होकर शहर के विकास के लिए कार्य करने को कहा।

    44 सौ प्रोपर्टी चिह्नित

    श्री कल्याण ने कहा कि लाल डोरा के अंदर 44 सौ प्रोपर्टी में से अब तक मालिकाना हक के लिए केवल 250 ने आवेदन किया है। आज 144 को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने तो सांकेतिक तौर धर्मपाल, अजीत, धर्म सिंह, घनश्याम, राजेंद्र कौर, बाबू राम और रोशनलाल को ही प्रमाण पत्र वितरित किए हैं। पर पार्षदों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वामित्व के लिए आवेदन करें। Gharaunda News

    इससे पहले पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने श्री कल्याण द्वारा शहर व हलके में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि विधायक ने हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए हैं।

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, मंडल सचिव भारती, पुरूषोतम सेठी, सीमा शर्मा, विभिन्न वार्डाें के पार्षद आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– जस्टिस फ़ॉर मनीषा: इस्लामपुर घसौली में निकाला कैंडल मार्च