हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Dengue Diet Tips: डेंगू बुखार में मरीज को खिलायें ये चीजें, तेजी से बढ़ सकता है प्लेटलेट्स काउंट

    Dengue Diet Tips
    Dengue Diet Tips: डेंगू बुखार में मरीज को खिलायें ये चीजें, तेजी से बढ़ सकता है प्लेटलेट्स काउंट

    Dengue Diet Tips: डेंगू फिर से दहशत की तरह फैलने लगा है, बता दें कि डेंगू के लक्षण शुरूआत में समझ नहीं आते लेकिन 3-4 दिन में इसके लक्षण सामने आने लगते हैं। शुरू में तेज बुखार, सिर में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते, भूख न लगना आदि लक्षण सामने आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू बुखार के दौरान किन खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

    दरअसल मानसून की शुरूआत के साथ ही डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। बता दें कि मानसून के आने से आई फ्लू, डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया तेजी से बढ़ने लगा है। जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू एडीज के मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू हो जाने पर मरीज को सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और शरीर में कमजोरी होने लगती है। दरअसल डेंगू की चपेट में अक्सर बच्चे, बड़े, बुजुर्ग कोई भी आ सकता है। डेंगू के हल्के लक्षण भी जानलेवा हो सकते हैं। अगर डेंगू का इलाज सही समय पर नहीं किया जाए तो यह बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू हो जाने पर आप क्या खा सकते हैं और किन चीजों का आप परहेज कर सकते हैं।

    मसालेदार खाना: डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाने से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। क्योंकि यह पेट में एसिड जमा कर सकता है और अल्सर की दिक्कत बढ़ा सकता है। इसकी वजह से ठीक होने में लंबा समय लग जाता है। कॉफी: डेंगू में कॉफी या कैफीन से जुड़ी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पिएं और कैफीनयुक्त ड्रिंक्स से दूर रहें क्योंकि ये दिल की धड़कन बढ़ाने, थकान और मांसपेशियों की दिक्कत बढ़ाती है। आॅयली: डेंगू के मरीजों को आॅयली या फ्राइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय हल्का खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा रहता है। आॅयली फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और रिकवरी में दिक्कत आती है।

    डेंगू में क्या खाएं | Dengue Diet Tips

    पपीते के पत्ते का जूस
    यह डेंगू फीवर को क्योर करने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-सी और एंटीआॅक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। पपीते के पत्ते का जूस प्लेटलेट्स के लेवल को ठीक करता है। इसका सेवन आप दिन में दो बार कर सकते है।

    वेजिटेबल जूस
    ताजी सब्जियों के जूस का सेवन करने से भी डेंगू फीवर में आपको फायदा पहुंचाएगा। विटामिन सी भरपूर सब्जियां जैसे टमाटर, ब्रोकॉली का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

    हल्दी दूध
    हल्दी दूध पीना किसी भी तरह के फीवर में फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसको आप अपनी रोजाना कि डाईट में अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकतें हैं।

    हर्बल चाय
    दरअसल आयुर्वेद के अनुसार हर्बल चाय में मौजूद औषधीय गुण होते हैं जो डेंगू बुखार में फायदा पहुंचाते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाकर पीएं। इसमें तुलसी, काली मिर्च और लौंग भी मिला सकते हैं।

    नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।