हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Mata Vaishno Devi Bus accident: माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का टायर फटा, पुल से 30 फ़ुट नीचे जा गिरी बस

    Mata Vaishno Devi Bus accident: सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में गुरुवार तड़के एक भीषण बस दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई, जबकि लगभग 40 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा ज़िले से माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु कटरा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस (पंजीकरण संख्या – यूपी 81 बीटी 7688) कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान ज़िला सांबा के जतवाल क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फ़ुट ऊँचे पुल से नीचे जा गिरी। Vaishno Devi News

    दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत सहायता के लिए पहुँचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सभी घायलों को तत्काल ज़िला अस्पताल सांबा पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद आठ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में महिलाएँ और बच्चे भी सवार थे। हादसे के कारण अधिकांश यात्रियों को चोटें आईं।

    एक यात्री ने बताया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई। बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर पड़ी। दूसरे यात्री ने कहा कि वे 18 अगस्त को अपने घर से निकले थे और मार्ग में चामुंडा देवी तथा ज्वालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी की ओर बढ़ रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। Vaishno Devi News