हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल इस तरह बनें अ...

    इस तरह बनें अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष

    New Delhi
    New Delhi इस तरह बनें अजय सिंह भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष

    नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के गुरुवार को हुए चुनाव में अजय सिंह अध्यक्ष, प्रमोद कुमार महासचिव और पोन भास्करण कोषाध्य चुने गये। 34 राज्य संघों की भागीदारी से आयोजित इन चुनावों में 66 वोटों के साथ अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्षों पदों के लिए चुनाव हुआ। आज हुए चुनाव में अजय सिंह ने प्रतिद्वंद्वी जसलाल प्रधान को हराकर तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये। अजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी जसलाल प्रधान पर 26 के मुकाबले 40 वोटों से जीत दर्ज की। महासचिव पद के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश के प्रमोद कुमार ने पूर्व कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को 36 के मुकाबले 30 मतों से हराया।

    कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला था, जिसमें पोन भास्करन ने 28 मतों के साथ अनिल कुमार बोहिदार और आर. गोपू को हराया। चुनाव जीतने के बाद सिंह ने कहा, ‘यह जीत देश भर के मेरे साथियों द्वारा मुझ पर रखे गए विश्वास और भरोसे की पुष्टि है। यह केवल एक जनादेश नहीं है, बल्कि भारतीय मुक्केबाजी को आगे बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा मिलकर किए गए अथक परिश्रम की मान्यता है। मैं स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बीएफआई अंतरिम समिति के अध्यक्ष और विश्व मुक्केबाजी के पर्यवेक्षक, श्री फैरुज मोहम्मद को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई देता हूं। विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप के साथ, हमारा एकमात्र ध्यान हमारे मुक्केबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, पदक लाने और भारत को गौरवान्वित करने में सक्षम बनाने पर होगा।