हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    WBJEE Result 2025: WBJEE 2025 का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट

    how to check WBJEE result: कोलकाता। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने 22 अगस्त 2025 को WBJEE 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षार्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर देख सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब परिणाम (Results) घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा परिणाम की सटीक तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। WBJEE Result

    प्रमाणपत्र अपलोड की अंतिम तिथि

    एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए प्रमाणपत्र अपलोड करने की प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को समाप्त हो चुकी है। यह लिंक 18 अगस्त 2025 को सक्रिय किया गया था। इससे पहले डब्ल्यूबीजेईई के परिणाम 7 अगस्त को घोषित होने वाले थे। लेकिन कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बोर्ड को नई मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया। न्यायालय ने पाया कि पहले जारी मेरिट सूची ओबीसी आरक्षण से संबंधित आदेश के अनुरूप नहीं थी। न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने निर्देश दिया कि नई सूची में 2010 से पहले मान्यता प्राप्त 66 ओबीसी वर्गों के लिए 7% आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

    परीक्षा का आयोजन | WBJEE Result

    WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी—

    पहली पाली: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

    दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

    परीक्षार्थी नतीजों, डायरेक्ट लिंक और देखने की प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें। WBJEE Result

    Scholarship UP 2025: प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया …