हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान संगठित होकर स...

    संगठित होकर समस्या समाधान का संकल्प

    Hanumangarh News
    संगठित होकर समस्या समाधान का संकल्प

    प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन राजस्थान (इंटक) की बैठक सम्पन्न

    हनुमानगढ़। प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन राजस्थान (इंटक) की 152वीं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इंटक के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राजमंत्री जगदीश राज श्रीमाली के सानिध्य में जयपुर में मजदूर मैदान में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि यह फेडरेशन बड़ा गौरवशाली रहा है जिसमें दामोदर मौर्य, मोहन सिंह भाटी, उम्मेद सिंह राठौड़, रोशन शर्मा, जगदीश गुप्ता, रमेश व्यास जैसे नेताओं ने बिजली मजदूरों की हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने रामावतार स्वामी की ओर से युवा शक्ति को मौका देने की घोषणा के लिए आभार जताया। Hanumangarh News

    हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर बिजली घर मजदूर यूनियन (इंटक) के जिला प्रभारी लालचन्द मेहरड़ा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों को वर्तमान में इंटक के विभिन्न पदों पर सेवारत युवा शक्ति को कर्मचारियों पर भरोसा जताने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंटक संगठन टीम यदि किसी सहायक अभियंता या अधीक्षण अभियंता स्तर पर किसी भी प्रकार की गतिविधि करती है तब संभाग स्तरीय पदाधिकारियों को संभाग स्तर पर चीफ इंजीनियर पर दबाव बनाना चाहिए। यदि संगठन जिला स्तरीय गतिविधि करता है तब जयपुर व जोधपुर स्तर पर संगठन के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों को संबंधित सचिव प्रशासन, प्रबंधन निदेशक, ऊर्जा सचिव, डिस्कॉम अध्यक्ष, ऊर्जा मंत्री या अन्य किसी भी बड़े स्तर पर प्रयास जरूर करते रहना चाहिए ताकि वर्तमान में सेवारत कर्मचारियों का संगठन व संगठन के पदाधिकारियों पर विश्वास बना रह सके।

    मेहरड़ा ने कहा कि यदि संगठन से जुड़े कर्मचारियों को किसी अधिकारी की ओर से प्रताड़ित किया जाता है तब भी संगठन के विभिन्न पदों के पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर प्रयास जारी रखने चाहिएं। इसके लिए समय-समय पर अभ्यास सत्र आयोजित किए जाने पर भी जोर दिया। बैठक में मोहन सिंह भाटी के जीवन पर पुस्तक प्रकाशित करने वाले जोधपुर के कांतिलाल श्रीमाली का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक में जनवरी 2026 में सर्वसम्मति से अधिवेशन करवाने का निर्णय भी लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष बजरंग लाल मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री रामावतार स्वामी, प्रदेश जनरल सेक्रेटरी रमेश व्यास, अशोक पुरोहित, जिलाध्यक्ष इंटक सुनील गिरी, सचिव कलाम मोहम्मद, जेठाराम शर्मा, विद्यासागर शर्मा, अशीम खान, कृष्णा शर्मा, रामपाल सैनी मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Free Medical Camp: नि:शुल्क शिविर से लाभान्वित हुईं महिला रोगी, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने दी …