हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, कैबिनेट मंत्री गंगवा ने दी ये जानकारी

    Haryana
    Haryana: हरियाणा के इस जिले की बदल जाएगी तस्वीर, कैबिनेट मंत्री गंगवा ने दी ये जानकारी

    हिसार (सच कहूँ/मांगे लाल)। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि शहर में यातायात दबाव घटाने के लिए हरियाणा सरकार ने 5 स्थानों पर स्लिप रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इन योजनाओं पर कुल 1241.03 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि क्लॉथ मार्केट के पास तुलसी चौक टी-जंक्शन पर 76.93 लाख रुपये, आॅटो मार्केट टी-जंक्शन (जीजेयू के नजदीक) पर 174.30 लाख रुपये, लघु सचिवालय के पास हिसार-राजगढ़ रोड व साउथर्न बाईपास पर 385.81 लाख रुपये की लागत से स्लिप रोड बनाई जाएगी। इसी तरह डाबड़ा चौक जंक्शन सुधार हेतु 94.78 लाख रुपये तथा हिसार-राजगढ़ रोड व दक्षिण बाईपास के पास बालसमंद सब ब्रांच पर आरसीसी बॉक्स टाइप पुल व स्लिप रोड निर्माण के लिए 509.21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री गंगवा ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। फोटो कैप्शन: (27 ऌ्र२ं१ 3) (कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा)