हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Yamuna flood Alert: दिल्ली सावधान! यमुना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    Yamuna flood Alert
    Yamuna flood Alert: दिल्ली सावधान! यमुना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    Yamuna flood alert 2025: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया है। गुरुवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 204.58 मीटर था। महज दो दिनों में जलस्तर में आई इस तेज़ वृद्धि ने प्रशासन की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। Yamuna flood Alert

    विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के साथ-साथ लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का प्रवाह तेज़ हुआ है। इसका सीधा असर दिल्ली के निचले इलाकों पर पड़ रहा है, जहाँ बाढ़ की आशंका गहरा गई है।

    स्थिति को गंभीर देखते हुए दिल्ली सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत व बचाव की तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।

    केंद्रीय जल आयोग ने अधिकारियों को सतर्क रहने और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएँ और आवश्यक सतर्कता बरतें। गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना के लिए चेतावनी स्तर 204.5 मीटर, खतरे का स्तर 205.3 मीटर और निकासी का स्तर 206 मीटर निर्धारित है। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर का माप बाढ़ प्रबंधन की दृष्टि से सबसे अहम माना जाता है। Yamuna flood Alert

    New Ashok Nagar Encounter: न्यू अशोक नगर में एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो बदमाश गिरफ्ता…