हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Mandi landsli...

    Mandi landslide 2025: मंडी में भूस्खलन से मचा हाहाकार! चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद

    Mandi landslide News
    Mandi landslide 2025: मंडी में भूस्खलन से मचा हाहाकार! चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद

    Mandi landslide 2025: मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर हुए भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क का पूरा ढांचा नष्ट हो गया और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। न तो वाहनों के गुजरने का रास्ता बचा और न ही पैदल चलने की कोई जगह रही। Mandi landslide News

    इस आपदा पर मंडी की सांसद कंगना रनौत ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंडी-बनाला क्षेत्र में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद है। आशंका है कि मलबे में कई लोग और वाहन दबे हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखने की बात कही और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

    पहले भी भूस्खलन के कारण बनाला क्षेत्र में हाईवे बंद पड़ा था

    जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी भूस्खलन के कारण बनाला क्षेत्र में हाईवे बंद पड़ा था और भारी वाहनों को 9 मील के पास रोक दिया गया था। पत्थर हटाकर मार्ग बहाल करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, लेकिन कैंची मोड़ पर हुए ताज़ा धंसाव ने स्थिति और गंभीर बना दी है। अब वैकल्पिक मार्ग के तौर पर मंडी से कुल्लू-मनाली के बीच कटौला सड़क पर छोटे वाहनों को प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है। यही फिलहाल यात्रा का एकमात्र विकल्प है।

    स्थानीय लोग बताते हैं कि वर्ष 2023 में भी इसी स्थान पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर पंडोह डैम में समा गया था। उस समय मार्ग को बहाल करने में आठ माह का समय लगा था। अबकी बार हालात और चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि कैंची मोड़ के आसपास किसी वैकल्पिक मार्ग की संभावना नहीं दिख रही। वर्तमान में जिला प्रशासन और एनएचएआई की टीमें राहत एवं मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। किंतु लगातार वर्षा और पहाड़ों से गिरते मलबे के कारण काम में अत्यधिक कठिनाई आ रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता यात्रा से बचें और केवल प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें। Mandi landslide News

    Yamuna flood Alert: दिल्ली सावधान! यमुना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी की चेतावनी