हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खरखौदा के भाज...

    खरखौदा के भाजपा विधायक पर भड़के गोहाना के पूर्व विधायक, अपने कार्यकाल का दिया लेखा-जोखा

    Sonipat News
    Sonipat News: खरखौदा के भाजपा विधायक पर भड़के गोहाना के पूर्व विधायक, अपने कार्यकाल का दिया लेखा-जोखा

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गोहाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जगबीर मलिक खरखोदा हलके के भाजपा विधायक पवन पर भड़क गए। उन्होंने विधायक के उस ब्यान पर प्रतिक्रिया दी जिस पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लगातार तीन बार जो विधायक बने उन्होंने कुछ नहीं किया। इसका जवाब देते हुए पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में गोहाना हल्के में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा दिया। वहीं भाजपा विधायक को चुनौती दी कि वह भाजपा के 11 साल के शासनकाल में गोहाना में हुआ एक भी नया काम बता दे। Sonipat News

    भाजपा विधायक पवन ने जगबीर मलिक पर आरोप लगाया था कि गोहाना हल्के का विधायक रहते हुए उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं करवाया। जबकि विधायक चाहे सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का हो सबको समान ग्रांट मिलती है। इसी आरोप का जवाब देने के लिए जगबीर मलिक पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि ‌ गोहाना- जींद मार्ग पर 42 करोड रुपए से फ्लाईओवर, 80 करोड़ से रोहतक रोड से पानीपत रोड के बाईपास , 16 करोड़ से बड़ौत के सरकारी कॉलेज, 6 करोड रुपए की लागत से लघु सचिवालय, 5 करोड रुपए की लागत से न्यायिक परिसर, 7 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल का नया भवन, तीन करोड़ से शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क, 1 करोड़ से गोहाना के सरकारी कॉलेज की गर्ल्स विंग के भवन का निर्माण उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाया था। Sonipat News

    उन्होंने बताया कि 3 करोड रुपए से आईटीआई के एससी और एसटी विंग की स्थापना , 40 करोड रुपए से गोहाना शहर की गलियों का निर्माण, 16 करोड़ से सीवरेज , 6 करोड़ से स्ट्राम वाटर , 5 करोड़ से वाटर सप्लाई, एक करोड़ से सहकारी बैंक के नए भवन, साढे तीन करोड़ से नई अनाज मंडी में शैड, नगर गांव में 43 करोड़ से वाटर वर्क्स के निर्माण , बिजली के सुधारीकरण पर 48 करोड़ रूपय खर्च किए , 22 कॉलोनी को नियमित करवाया जिस पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए। उन्होंने बताया कि 800 करोड रुपए से जींद -गोहाना -सोनीपत नई रेल लाइन, 450 करोड रुपए से महिला मेडिकल कॉलेज , 861 करोड रुपए से महिला विश्वविद्यालय और 807 करोड रुपए से चार लाइन के नेशनल हाईवे 709 का निर्माण कार्य करवाने का काम किया था।

    उन्होंने विधायक पवन को खुली चुनौती दी कि वह भाजपा के 11 साल के शासनकाल में गोहाना हल्के में एक भी नया काम बता दे। जो भाजपा के शासनकाल में हुआ हो। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाठ- जोली गांव में लगने वाली रेल कोच फैक्ट्री को भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ले गए । जिससे रोजगार की आस में बैठे युवाओं को मायूसी ही हाथ लगी। क्षेत्र में विकास करने की तो बात बहुत दूर सिर्फ भेदभाव की राजनीति करने का काम भाजपा के शासनकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अपराध का बोलबाला है आए दिन लूटपाट हत्या डकैती चोरी की वारदातें हो रही है जिस पर सरकार का अंकुश लगाने की तरफ ध्यान नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज बेटियों की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पारिवारिक प्रदेश में असहज सा महसूस कर रहा है। Sonipat News

    यह भी पढ़ें:– एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में आगरा के एसडीएम की मौत, चालक गंभीर