पिहोवा प्रवास कार्यक्रम में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता शर्मा ने जताया सरकार का आभार

Pehowa News
Pehowa News: पिहोवा प्रवास कार्यक्रम में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, महिला मोर्चा अध्यक्षा गीता शर्मा ने जताया सरकार का आभार

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: आज पिहोवा विधानसभा में प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष माननीय तेजेन्द्र सिंह खैहरा (गोल्डी), जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी, जिला पार्षद सचिन नंबरदार, जिला कार्यालय प्रभारी विजय कंबोज, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा समेत अनेक गणमान्य पदाधिकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष व जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गीता शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। Pehowa News

जँहा पर शहर के प्रतिष्ठित व मौजीज लोगों ने अतिथिगणों का बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं हरियाणा सरकार की जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गीता शर्मा ने सरकार की जनहितैषी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की भलाई और विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शिता का परिणाम है।

यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। गीता शर्मा ने कहा कि आज महिलाएँ केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। सरकार ने बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों और कॉलेजों का विस्तार किया है, वहीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है। Pehowa News

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना और परिवार पहचान पत्र (PPP) के माध्यम से लाखों परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है ताकि महिलाओं और बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा मिल सके। रोजगार के अवसरों का जिक्र करते हुए गीता शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG), स्टार्टअप योजना और स्वरोजगार योजनाओं ने हजारों महिलाओं को रोजगार दिया है। आज महिलाएँ न केवल छोटे-बड़े उद्योग चला रही हैं बल्कि डिजिटल युग में ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर भी अपनी पहचान बना रही हैं।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व वाली सरकार का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” ही देश और प्रदेश को नई दिशा दे रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह खैहरा (गोल्डी) ने कहा कि संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा ने हरियाणा में जनसेवा और विकास की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और आने वाला समय प्रदेश के लोगों के लिए नई संभावनाएँ लेकर आएगा।

जिला महामंत्री अर्जुन त्यागी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा की पहचान है। आज पार्टी केवल सत्ता तक सीमित नहीं है बल्कि गाँव-गाँव और शहर-शहर में समाजसेवा और विकास कार्यों के माध्यम से जनता से गहराई से जुड़ी हुई है। Pehowa News

इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया तथा कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर खेल उत्सव का शुभारंभ