हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिलाओं ने बज...

    महिलाओं ने बजाया ढाक, दिया सशक्तिकरण का सशक्त संदेश 

    Ghaziabad
    Ghaziabad: महिलाओं ने बजाया ढाक, दिया सशक्तिकरण का सशक्त संदेश 

    बंगोतरु दुर्गा पूजा 2025 की प्रभात फेरी से हुआ 25वें आनंद मेला का शुभारंभ

    • गाजियाबाद अंतर्गत इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी में भक्ति, ऊर्जा और नारी शक्ति का भव्य  उत्सव

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad: इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी में इस वर्ष की बंगोतरु दुर्गा पूजा 2025 का शुभारंभ शनिवार को एक भव्य और आध्यात्मिक प्रभात फेरी के साथ हुआ। यह आयोजन बंगोतरु पूजा समिति द्वारा आयोजित 25वें “स्वप्नेर” आनंद मेला  की शुरुआत भी था, जो श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का प्रतीक बन गया। सुबह के समय निकाली गई प्रभात फेरी ने शिप्रा सनसिटी को  भक्ति, उल्लास और ऊर्जा  से सराबोर कर दिया। इस वर्ष की प्रभात फेरी की सबसे बड़ी विशेषता रही,महिलाओं द्वारा ढाक बजाना, जो ना केवल एक सांस्कृतिक पहल थी, बल्कि  नारी सशक्तिकरण  का प्रेरणादायक उदाहरण भी बनी।

    महिलाओं ने बजाया बदलाव का बिगुल | Ghaziabad

    जहाँ पारंपरिक रूप से ढाक बजाने की भूमिका पुरुषों की मानी जाती रही है, वहीं इस बार  महिलाओं ने ढाकी बनकर नया इतिहास रच दिया । ढाक की गूंज, जयकारों और भक्तिमय गीतों ने पूरे क्षेत्र को  माँ दुर्गा के स्वागत में जीवंत  कर दिया। बंगोतरु टीम  के एक सदस्य ने बताया कि  प्रभात फेरी माँ दुर्गा के आगमन की अनुभूति कराती है। इस बार महिलाओं का ढाक बजाना हमारे लिए गौरव की बात है। यह समाज में समानता, भागीदारी और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा है।

    25 वर्षों का सांस्कृतिक उत्सव: “स्वप्नेर” आनंद मेला

    इस बार का आयोजन  स्वप्नेर आनंद मेला  के रूप में मनाया जा रहा है, जो  बंगोतरु दुर्गा पूजा समिति की 25 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा  का उत्सव है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक समरसता, महिला भागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रमुखता दी जा रही है।

    समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला आयोजन | Ghaziabad

    यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज को एक नई सोच और दिशा देने वाला पर्व  बन गया है,जहाँ  परंपरा में नवाचार  और  भक्ति में बराबरी  के स्वर गूंजते हैं।

    यह भी पढ़ें:– राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही: अनिल कुमार