हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Mission Shakti: निगम में महिला आगंतुकों की समस्याओं को दें  प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह मलिक 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: निगम में महिला आगंतुकों की समस्याओं को दें  प्राथमिकता:विक्रमादित्य सिंह मलिक 

    गाजियाबाद निगम मुख्यालय पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना, नगर आयुक्त ने किया अवलोकन, दिए सख्त निर्देश

    • नगर निगम में ‘मिशन शक्ति 5.0’ की गूंज, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर निगम चला रहा व्यापक जागरूकता अभियान

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Mission Shakti: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सशक्त पहल की गई है। नगर निगम मुख्यालय पर महिला आगंतुकों की समस्याओं और सुझावों के समाधान हेतु  विशेष महिला हेल्प डेस्क  की स्थापना की गई है, जिसका नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वयं निरीक्षण किया। नगर आयुक्त श्री मलिक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निगम कार्यालय में आने वाली महिला आगंतुकों की शिकायतों, सुझावों और समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। Ghaziabad News

    शहर भर में चल रहा है मिशन शक्ति का प्रचार अभियान | Ghaziabad News

    ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा न केवल निगम मुख्यालय, बल्कि  पांचों जोनों और आंतरिक वार्डों  में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम के स्कूलों में छात्राओं को महिला अधिकारों, आत्मरक्षा और कानून संबंधी जानकारी दी जा रही है।

    महिला पार्षदों और महिला अधिकारियों की भागीदारी सराहनीय

    नगर आयुक्त के नेतृत्व में महिला पार्षदों, निगम की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला स्टाफ के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जा रही है। Ghaziabad News

    नोडल अधिकारी पल्लवी सिंह के नेतृत्व में हो रहा समन्वय

    अभियान के सुचारु संचालन के लिए पल्लवी सिंह को नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव  ने बताया कि महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुसार 22 सितंबर से निरंतर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है।

    चौपाल, रैली, और सेल्फी पॉइंट के माध्यम से जन-जागरूकता

    शहर के विभिन्न वार्डों में चौपाल, जागरूकता रैलियां, और निगम परिसर में लगाए गए  ‘सेल्फी पॉइंट’  के ज़रिए महिला कर्मचारी “नारी सशक्तिकरण” का संदेश दे रही हैं। ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ जैसे मूल्यों को केंद्र में रखते हुए सभी ज़ोन सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। अभियान में गाजियाबाद की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं  भी निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। स्कूलों की छात्राओं, अध्यापकों और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दे दिया है।

    यह भी पढ़ें:– Suratgarh: टीबी के मरीजों को साध सँगत ने वितरित की 100 पौष्टिक आहार किट