हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आप कार्यकर्ता...

    आप कार्यकर्ताओं ने धारण किया मौन, सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग

    Hanumangarh News
    आप कार्यकर्ताओं ने धारण किया मौन, सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग

    पार्टी नेता बोले-अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है अहिंसा

    हनुमानगढ़। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे तक मौन व्रत रखा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सचिन कौशिक के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हुए गांधी जी के विचारों को समाज में जीवित रखने का संकल्प लिया। Hanumangarh News

    इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि आज के दौर में अन्याय और दमन के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार अहिंसक प्रतिरोध है। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया था और वही विचार आज भी संघर्ष का सबसे प्रभावी साधन हैं। सचिन कौशिक ने कहा कि आज जब समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब गांधी जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। अहिंसा केवल एक सिद्धांत नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है, जिसे अपनाकर ही स्थायी शांति की स्थापना संभव है।

    उन्होंने कहा कि गांधी जयंती जैसे मौके पर सोनम वांगचुक जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मौन प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक है, लेकिन यह जनचेतना जगाने का प्रयास है। जब तक समाज में अन्याय और असमानता है, तब तक गांधी के विचार मार्गदर्शक बने रहेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। Hanumangarh News