पिहोवा :- रोटरी क्लब पिहोवा द्वारा दुर्गा अष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की सभी महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रोटरी क्लब द्वारा विशेष रूप से आयोजित गरबा डांस प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय, सांस्कृतिक और आनंदमय हो उठा। डॉ. दीपिका अरोड़ा ने इस अवसर पर बताया कि दुर्गा अष्टमी और विजयदशमी का पर्व शक्ति की साधना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नारी शक्ति के महत्व और समाज में अच्छाई को प्रबल बनाने की प्रेरणा देता है। वहीं कृतिका बंसल ने कहा कि महिलाएं इस पर्व को लेकर विशेष तैयारियां करती हैं—व्रत रखकर माता की पूजा, सजावट, गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण होता है।
ताजा खबर
चिंताजनक रफ्तार से आगे बढ़ रहा उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम: आईएईए प्रमुख
प्योंगयांग/सोल। संयुक्त र...
ईरान ने परमाणु हथियार की मंशा से किया इनकार, आरोपों को बताया ‘बड़ा झूठ’
तेहरान (एजेंसी)। ईरान ने ...
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 566 अंक ऊपर खुला
मुंबई (एजेंसी)। विदेशों स...
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (...
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, लहरागागा में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू
चंडीगढ़/लहरागागा। पंजाब स...
Punjab & Sind Bank Jobs: पंजाब एंड सिंध बैंक में ‘मैनेजर’ के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Punjab & Sind Bank Re...















