हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    Bhiwani GRP Police: भिवानी जीआरपी पुलिस ने रेलवे जंक्शन पर चलाया विशेष सुरक्षा अभियान

    Bhiwani News
    Bhiwani News: यात्रियों को जागरूक करते जीआरपी पुलिस कर्मी। फोटो : नितिन।

    भिवानी (सच क हूँ न्यूज)। Bhiwani News: त्योहारी सीजन के मौके पर जीआरपी भिवानी द्वारा भिवानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को चोरी की घटनाओं से सतर्क रहने व साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। अभियान के तहत जीआरपी टीम ने विशेष रूप से महिला यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं स्वीकार न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें। Bhiwani News

    भिवानी जीआरपी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को फर्जी कॉल, लिंक और बैंक संबंधी धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यात्रियों से सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनकर यात्रा करने की अपील की, ताकि जागरूकता से साईबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकें।

    यह भी पढ़ें:– Bihar: बिहार में काटे 38 लाख मतदाताओं के नाम, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप