हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    AFC U-17 Women’s Asian Cup: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

    AFC U-17 Women's Asian Cup
    AFC U-17 Women's Asian Cup: एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। AFC U-17 Women’s Asian Cup: भारतीय अंडर-17 महिला टीम के मुख्य कोच जोआकिम अलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह क्वालीफायर टूनार्मेंट किर्गिस्तान के बिश्केक में 13 से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। टूनार्मेंट के ग्रुप जी में शामिल भारतीय टीम का मुकाबला 13 अक्टूबर को मेजबान किर्गिस्तान और 17 अक्टूबर को उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों मैच डोलेन मुजार्कोव स्टेडियम में खेले जाएंगे। ग्रुप विजेता टीमें अगले साल चीन में होने वाले 12 टीमों के फाइनल टूनार्मेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। AFC U-17 Women’s Asian Cup

    अगस्त में भूटान में सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप जीतने के बाद भारतीय टीम ने गोवा में स्थानांतरित होने से पहले बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा। वे पहले मैच से छह दिन पहले मंगलवार को बिश्केक पहुचेंगे, ताकि किर्गिजस्तान की राजधानी के अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के अनुकूल खुद को ढाल सकें।

    एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है :-

    गोलकीपर: मुन्नी, सूरजमुनि कुमारी, थमीना फातिमा।

    डिफेंडर: एलेना देवी सारंगथेम, अलीशा लिंगदोह, बिनीता होरो, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेद, लाकड़ा, जॉयशिनी चानू हुइड्रोम, रितु बदाइक, तानिया देवी टोनम्बम।

    मिडफील्डर: अभिस्ता बसनेट, अनीता डुंगडुंग, बोनिफिलिया शुलाई, जुलान नोंगमाईथेम, प्रीतिका बर्मन, श्वेता रानी, थंडामोनी बास्की।

    फॉर्वर्ड: अनुष्का कुमारी, अन्विता रघुरामन, नीरा चानू लोंगजाम, पर्ल फर्नांडिस, वलैना फर्नांडिस।

    यह भी पढ़ें:– Haryana New District: खुशखबरी, हरियाणा में नए जिलों को लेकर आ गई बड़ी जानकारी