हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवती से दुरा...

    युवती से दुराचार का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: युवती से दुराचार का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। क्षेत्र निवासी युवती के साथ में युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

    सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाडा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विपिन शर्मा व उनकी टीम ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी वसीम निवासी ग्राम गंगेरू थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Punjab: पंजाब बदल रहा है! जलालाबाद मंडी में रेहड़ी वालों के लिए पंजाब सरकार की सराहनीय सुविधाएँ!