करीब से समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Hanumangarh News

विधि के छात्र-छात्राओं ने किया पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण

हनुमानगढ़। नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय के विधि प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को टाउन पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के इस प्रयास से छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पुलिस विभाग के प्रेरक सिद्धान्त ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वासÓ को करीब से समझने का मौका मिला। भ्रमण के दौरान एसआई ज्योति ने छात्र-छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, घटना नक्शा, मौका निरीक्षण और प्राथमिकी दर्ज करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। Hanumangarh News

छात्र-छात्राओं को सरकारी मालखाना, सामान्य मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात कक्ष, प्रतिलिपियां और नक्शा मौका आदि दिखाए गए और उनकी विधिक प्रक्रिया भी समझाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने कहा कि इस प्रकार की सह-शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विधि छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है ताकि वे न केवल न्यायालय पूर्व प्रक्रियाओं, जैसे प्राथमिकी से लेकर चालान तक, की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें, बल्कि पुलिस विभाग की आंतरिक कार्यशैली और विधिक प्रक्रियाओं को भी गहराई से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि थाना का भ्रमण छात्र-छात्राओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ कानून के व्यावहारिक पहलुओं और पुलिस विभाग की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होता है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने अध्ययन को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ने में सक्षम होते हैं। इससे उनके आत्मविश्वास और कौशल में वृद्धि होती है। सह-आचार्य डॉ. केबी ओझा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विधि छात्र-छात्राओं के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि करते हैं। यह भ्रमण सहआचार्य डॉ. केबी ओझा, डॉ. दिनेश खोथ, निखिल सिगची, सहायक आचार्य हरीश यादव एवं नरेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। Hanumangarh News