हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बसेड़ा में जान...

    बसेड़ा में जानलेवा हमले के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: बसेड़ा में जानलेवा हमले के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तीन माह पूर्व गांव बसेड़ा में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

    विगत 07 अगस्त को राजुल निवासी ग्राम बसेडा ने कुछ लोगो पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

    शुक्रवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी असजद, शाहरुख व कुर्बान निवासीगण ग्राम बसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भगवंत इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में बी.एससी. नर्सिंग 7वें सेमेस्टर का शत-प्रतिशत परिणाम घोषित