हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल कैथल में कांग...

    कैथल में कांग्रेस का हल्लाबोल, जवाहर पार्क से नवग्रह चौंक तक किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल में कांग्रेस का हल्लाबोल

    प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे और जिले के तीनो विधायक मौजूद रहे

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: शहर के जवाहर पार्क से नवग्रह चौंक तक कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी को लेकर धरना व विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह द्वारा व विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे। इसके साथ ही प्रदर्शन में हरियाणा सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़दे, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, गुहला विधायक देवेन्द्र हंस, कलायत विधायक विकास सहारण, सुदीप सुरजेवाला व पुंडरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जड़ौला भी शामिल रहे। Kaithal News

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज मैं कैथल की इस पवित्र धरती से पूरे देश को बताना चाहता हूँ कि हरियाणा में वोट चोरी हुई है, बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है। लाखों-लाखों फर्जी वोट डाले गए, असली वोटरों के नाम काटे गए। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में पिछले एक साल में चोरी का खेल चल रहा है और प्रदेश को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, सरसों, कपास सबकी एमएसपी पर खरीद का वादा किया था, लेकिन किसानों को भाव नहीं मिल रहा। बाढ़ और बारिश से हुई तबाही का मुआवजा भी नहीं मिला।

    कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने मिलकर देश की आजादी के बाद संविधान में एक मजबूत लोकतंत्र को लेकर संविधान में हर नागरिक को वोट के अधिकार को सुनिश्चित किया। हर व्यक्ति अपने मत के माध्यम से एक मजबूत सरकार सुनिश्चित करता था लेकिन आज देश के लोकतंत्र पर हमला बोल रखा है। गुहला विधायक देवेन्द्र हंस ने कहा कि भाजपा सरकार को हरियाणा की जनता ने दुत्कार दिया है लेकिन वोट चोरी करके हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हो गए। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने कहा कि जनता जानती है कि किस तरह से भाजपा व चुनाव आयोग ने मिलकर वोट चोरी से सत्ता हासिल की है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में किया बड़ा बदलाव? 5.22 लाख महिलाओं के लिए खबर