हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    CM Yogi Adityanath: आर्थिक तंगी से न रुके किसी का इलाज, CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

    Gorakhpur News
    Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से न रुके किसी का इलाज, CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

    गोरखपुर। UP Health Support: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज निश्चिंत होकर बड़े अस्पतालों में उपचार कराएं, सरकार उपचार पर होने वाले खर्च की पूरी व्यवस्था करेगी। Gorakhpur News

    मुख्यमंत्री ने अधिकारीगण को निर्देशित किया कि जिन लोगों ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है, उनके मेडिकल एस्टीमेट जल्द से जल्द तैयार कराकर शासन को भेजे जाएं, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उन्हें समय पर सहायता प्रदान की जा सके।

    शुक्रवार देर रात गोरखपुर पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में वे प्रत्येक व्यक्ति से अलग-अलग बात करते रहे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश सौंपे गए।

    सीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार हर मुश्किल का समाधान करवाएगी। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने यह भी कहा कि हर पीड़ित के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार जरूरी है और किसी भी मामले में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

    भूमि विवाद और दबंगई जैसे मामलों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि यदि कोई अवैध कब्जा या दमनकारी हरकत करता पाया जाए, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समाधान की कोशिश करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ दिया जाए। Gorakhpur News

    जनता दर्शन में कई लोग, विशेषकर महिलाएं, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लेकर पहुंची थीं। एक युवती ने अपनी मां के उपचार के लिए मदद मांगी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। अन्य लोगों को भी उन्होंने स्नेहपूर्वक भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज का इलाज रुपये की कमी के कारण बाधित नहीं होने दिया जाएगा और विवेकाधीन कोष से जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– Punjab: पंजाब के नरेगा में बड़ा बदलाव, अब आप घर में बैठे हो फिर भी मिलेगी पूरी मजदूरी!