हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    आशियाना मुहिम: डेरा सच्चा सौदा की संगत ने जरूरतमंद महिला को बनाकर दिया नया घर

    Hisar News
    Hisar News: डेरा सच्चा सौदा की संगत ने जरूरतमंद महिला को बनाकर दिया नया घर

    अपने लिए पक्की छत्त पाकर महिला ने पूज्य गुुरुजी व सेवादारों का जताया आभार

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुंदर सरदाना)। Aashiyana Muhim: डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई आशियाना मुहीम के तहत ब्लॉक हिसार की साध-संगत ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कांता इन्सां को नया पक्का मकान बनाकर सौंपा। कांता इन्सां का पुराना मकान जर्जर हालत में था और गिरने की कगार पर पहुंच चुका था। ऐसे में उन्होंने ब्लॉक हिसार की साध-संगत से मदद की गुहार लगाई, जिसे संगत ने सहर्ष स्वीकार किया। लाजपत नगर निवासी जयचंद तेहरी इन्सां एवं उनके परिवार के रविंद्र तेहरी इन्सां, राजकुमार तेहरी इन्सां और सुशील तेहरी इन्सां ने धन की सेवा की, जबकि साध संगत ने तन-मन से श्रमदान कर मकान का निर्माण पूरा किया। Hisar News

    शनिवार को साध-संगत ने कांता इन्सां को नए मकान की चाबी सौंपी। अपने सपनों का घर पाकर कांता इन्सां की आंखों से भावुकता के आंसू छलक पड़े। आसपास के लोगों ने भी डेरा सच्चा सौदा की साध संगत और सेवादारों की खुले मन से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना समाज में मानवता और भाईचारे को मजबूत करती है। कार्यक्रम में बलजीत इन्सां (सच्चे नम्र सेवादार), रविंद्र तेहरी इन्सां, चरणजीत छाबड़ा इन्सां, ईश खुराना इन्सां, पी.आर. सेतिया इन्सां, नानक चंद इन्सां, राजकुमार इन्सां, बजरंग इन्सां, पवन मिढ़ा इन्सां, त्रिलोक इन्सां (भगत योद्धा) सहित बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित रही।

    क्या है आशियाना मुहिम | Hisar News

    डेरा सच्चा सौदा, सिरसा की ‘आशियाना मुहिम’ एक मानवीय व समाजसेवी पहल है, जिसका उद्देश्य बेघर, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। यह मुहिम डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाये जा रहे 170 मानवता भलाई के कार्यों में एक प्रमुख सेवा मानी जाती है। आशियाना मुहिम के तहत डेरा सच्चा सौदा द्वारा झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे घरों में रहने वाले अति जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क पक्के मकान बनाकर दिए जाते हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास मिल सके।

    यह भी पढ़ें:– ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया