हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा केंद्रीय राज्...

    केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वास्थ्य सुविधाओं से लेस दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    Faridabad News
    Faridabad News: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वास्थ्य सुविधाओं से लेस दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    हॉस्पिटल ऑन व्हील्स जरूरतमंद लोगों के द्वार पर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे’

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने अपने कार्यालय से नए साल पर लोगों को तोहफा देते हुए ऑन व्हील्स दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक और पार्षदगण तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल वाहन स्वास्थ्य संबंधित तमाम सुविधाओं से लेस है और इनमें एसी, जनरेटर, एक्स-रे मशीन और लैब भी उपलब्ध है जिसमें हर तरह के खून के टेस्ट हो सकते हैं और यह मेडिकल वाहन एक अस्पताल के रूप में गरीब और मजदूर के घर तक तमाम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता की हेल्थ को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम शुरू की थी और इस स्कीम के तहत देश के लगभग 70 करोड़ लोग सालाना 5 लाख के इलाज का फायदा आयुष्मान योजना के तहत उठा रहे हैं। उन्होंने बताया यह मेडिकल वाहन उन गरीब और जरूरतमंद मजदूर लोगों तक पहुंचेगा जो दिन भर मजदूरी करते हैं और उनके पास हॉस्पिटल जाने का समय नहीं होता, अब यह चलता फिरता हॉस्पिटल उनके द्वारा तक पहुंचेगी और उन्हें तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। Faridabad News

    यह भी पढ़ें:– हाथों में माइक, दिल में संकल्प: नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह