हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों अगले 48 घंटे बहुत भारी, मौसम विभाग की चेतावनी

    Haryana Punjab Weather
    Haryana Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों अगले 48 घंटे बहुत भारी, मौसम विभाग की चेतावनी

    Haryana Punjab Weather:  नई दिल्ली/हिसार सच कहूँ /संदीप सिंहमार। उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। इसी के साथ अब शीत लहर सक्रिय हो गई है। शीत लहर का प्रभाव हरियाणा पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने चेतावनी दी है कि आज से 5 जनवरी तक पहाड़ों से उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह तेज हो जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात्रि का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है, जिससे शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा।

    डॉ. खीचड़ ने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हिसार में आज रात्रि का तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दिल्ली में 8 डिग्री, चंडीगढ़ में 7 डिग्री और जयपुर में 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ और कानपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा।

    किसानों व आमजन के लिए सलाह | Haryana Punjab Weather

    डॉ. खीचड़ ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठंड के कारण रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना में फ्रॉस्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को सुबह के समय फसलों को हल्के कपड़े या पॉलीथीन से ढकने और सिंचाई से मिट्टी को नम रखने की सिफारिश की। शहरवासियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, धुआं या कोहरा न फैलाने और घरों में हीटिंग सिस्टम का सही उपयोग करने को कहा गया है। आईएमडी के अनुसार, कोहरे की चादर भी कई इलाकों में छंटेगी, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहेगा। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह शीतलहर 5 जनवरी के बाद कमजोर पड़ सकती है, लेकिन तब तक सतर्कता बरतना जरूरी है।