हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मानकपुर में प...

    मानकपुर में पंचायती जंगल से शीशम के अवैध कटान के बाद अवैध खनन, एसडीएम ने सूचना के बाद दिए कार्रवाई के आदेश

    Chhachhrauli News
    Chhachhrauli News: मानकपुर में पंचायती जंगल से शीशम के अवैध कटान के बाद अवैध खनन, एसडीएम ने सूचना के बाद दिए कार्रवाई के आदेश

    छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: उपमंडल छछरौली के गांव मानकपुर की पंचायती जंगल से लाखों की शीशम के अवैध कटान का मामला शातं नहीं हुआ था कि कटान के बिल्कुल साथ लगते एरिया में बड़े पैमाने पर मिटटी का अवैध खनन कर लिया गया। इस मामले की सूचना जब एसडीएम छछरौली को लगी तो उन्होंने इस बारे में कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया व खंड कार्यालय को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जाकर खनन विभाग के कर्मचारियों ने मौका किया। Chhachhrauli News

    ब्लाक छछरौली के अंतर्गत पंचायतों में अवैध कटान, रास्तों का अवैध खनिज परिवहन व अवैध खनन की घटनाएं लगातार हो रही है। इसी कड़ी में मानकपुर पंचायत के जंगल से चोरों ने शीशम के बीस से अधिक पेड़ चोरी से काट लिए। इस मामले में लकड़ी व गाड़ी सहित आरोपी पकड़े गए। अभी इस घटना को एक ही दिन नहीं बीता था कि उसी जंगल से जहां पर शीशम के पेड़ काटे गए उसके समीप से ही बड़ी मात्रा में मिटटी का अवैध खनन कर लिया गया।

    दो बड़े व गहरे गडडे मौके पर अवैध खनन की गवाही दे रहे हैं। इस अवैध खनन मामले में न तो पंचायत न ही बीडीपीओ कार्यालय को सूचना मिली। जब इसकी जानकारी एसडीएम छछरौली को दी गई तो उन्होंने इस बारे में संबधित विभागों को कार्रवाई करने को कहा।

    बताया जाता है कि इस मामले में खनन कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया है इसके साथ ही पंचायत ने एक प्रस्ताव बीडीपीओ को दिया है। अब सवाल यह है कि इस बारे में जब बीडीपीओ छछरौली से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया न ही जिला खनन अधिकारी ने फोन उठाया। ऐसे में जब कोई सूचना देने चाहे तो आखिर किसको दे ओर कार्रवाई की जानकारी लेना चाहे तो किससे ले। प्रदेश सरकार जितनी सख्ती कर ले जब तक अधिकारियों का रवैया ऐसा रहेगा तो घटनाओं को कैसे रोका जा सकेगा। Chhachhrauli News

    इस बारे में जब एसडीएम छछरौली रोहित कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने इस मामले में माइनिंग विभाग व पंचायत के अधिकारियों को चेक करने व कार्रवाई करने के लिए कहा है।

    यह भी पढ़ें:– सिंचाई विभाग के रास्तों से गुजर रहे है खनन सामग्री से भरे वाहन क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहन गुजरने से कभी भी ढह सकता है पुल