हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कैबिनेट मंत्र...

    कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, संजीव अरोड़ा को मिला स्थानीय सरकार विभाग

    Punjab News
    Punjab News: कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, संजीव अरोड़ा को मिला स्थानीय सरकार विभाग

    डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा गया एनआरआई विभाग, सीएम उनके कामकाज से असंतुष्ट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को एक बार फिर तरक्की देते हुए स्थानीय सरकार विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। आम आदमी पार्टी और विशेष रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान का संजीव अरोड़ा पर गहरा विश्वास है, जिसके चलते उन्हें लगातार बड़े विभाग दिए जा रहे हैं। वीरवार को डॉ. रवजोत सिंह से स्थानीय सरकार विभाग लेकर संजीव अरोड़ा को दिया गया, वहीं अरोड़ा से एनआरआई विभाग लेकर डॉ. रवजोत सिंह को सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ. रवजोत सिंह के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। मुख्यमंत्री शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए शहरों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चाहते हैं। Punjab News

    इसी कारण संजीव अरोड़ा को स्थानीय सरकार विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। संजीव अरोड़ा छह महीने पहले तक राज्यसभा सदस्य थे। लुधियाना उपचुनाव जीतकर वे पहले विधायक बने और कुछ ही दिनों में कैबिनेट मंत्री भी नियुक्त कर दिए गए। उनके पास पहले उद्योग और एनआरआई विभाग था, बाद में उन्हें बिजली विभाग भी दिया गया। इन विभागों में उनके काम को सराहा गया और अब उन्हें एक और पदोन्नति देते हुए स्थानीय सरकार विभाग भी सौंपा गया है।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस और वाइल्डलाइफ विभाग ने एक घर से बरामद की भारी मात्रा में खेर की लकड़ी