हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आगरा में डिप्...

    आगरा में डिप्टी सीएम मौर्य बोले – जी राम जी योजना मनरेगा से बेहतर

    Agra News
    Agra News: आगरा में डिप्टी सीएम मौर्य बोले - जी राम जी योजना मनरेगा से बेहतर

    जीरामजी योजना लगाएगी भ्रष्टाचार पर अंकुश, मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का काम

    • स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज होंगे विकसित – केशव प्रसाद मौर्य

    आगरा (सच कहूँ न्यूज़)। Agra News: जी राम जी ऐसी व्यवस्था है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। कांग्रेस, सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस व्यवस्था से दिक्कत है। मौर्य ने कहा कि सपा के कई विधायक भाजपा में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा उन्हें नहीं ले रही है। वहीं उन्होंने विनय कटियार के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकारिणी द्वारा इसका निर्णय लिया जाएगा। वह कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार दोपहर में खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दोनों का कार्य मिलता था। लेकिन जी राम जी योजना में 125 दिन का कार्य मिलेगा। अब किसी भी मजदूर को कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा द्वारा स्मार्ट सिटी विकसित की गई हैं। उसी तरह से अब स्मार्ट विलेज को विकसित किया जाएगा। योजना की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को चार प्रमुख श्रेणियां में बांटा गया है। जिसमें जल स्वच्छता संरक्षण, ग्रामीण और संरचना से जुड़े आजीविका संवर्धन के कार्य एवं जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य शामिल हैं।

    विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को राम का नाम लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे लोग ही इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से कार्रवाई को रोका गया है, उससे भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति एवं आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डा. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां, सहकारी बैंक के चेयरमैन श्याम भदौरिया महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Agra News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त