हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बॉर्डर पार कर...

    बॉर्डर पार कर भारत में घुस रही थी ये बांग्लादेशी महिला, मुंबई एटीएस ने धर दबोचा

    Uttar Pradesh News
    Arrested

    Mumbai ATS: मुंबई। मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के मुंबई के कफ परेड क्षेत्र में रहते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला की पहचान बिलकिस बेगम उर्फ सिरमिया अख्तर (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। Mumbai News

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार एटीएस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि एक विदेशी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश कर कफ परेड इलाके में निवास कर रहा है। सूचना के आधार पर एटीएस और कफ परेड पुलिस की संयुक्त टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की और महिला को हिरासत में लिया। मुखबिर द्वारा पहचान की पुष्टि किए जाने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

    प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश की नागरिक है। महिला ने बताया कि उसे अगस्त 2025 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में देश से बाहर भेज दिया था। इसके बावजूद वह दोबारा सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर आई और बिना किसी वैध इमिग्रेशन दस्तावेज के कफ परेड क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। Mumbai News

    तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला के पास से इंफिनिक्स कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें उसका बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र संख्या दर्ज पाई गई। मोबाइल में सुरक्षित पहचान से जुड़े चित्रों को डिजिटल साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है।

    कफ परेड पुलिस थाने में महिला के खिलाफ अवैध प्रवेश, बिना अनुमति भारत में निवास करने और वैध यात्रा दस्तावेज न रखने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता तथा विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि निर्वासन के बाद महिला दोबारा भारत में किस मार्ग से दाखिल हुई और क्या वह किसी संगठित घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ी हुई है। Mumbai News