हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home Fraud Alert निवेश के नाम ...

    निवेश के नाम पर 70 लाख की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सोलर पैनल लगाने का झांसा देकर ठगी का आरोपी काबू

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद पुलिस ने निवेश के नाम पर की गई बड़ी साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कबाड़ व्यापार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक महिला से लगभग 70 लाख रुपये की ठगी की थी।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश शर्मा पुत्र रामजी लाल शर्मा, निवासी अशोक मिल, नरोड़ा रोड, अहमदाबाद (गुजरात), वर्तमान पता देव ऋषि रेजिडेंसी सोसायटी, अहमदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। Fatehabad News

    थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक राहुल ने बताया कि साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की गई। शिकायतकर्ता मीता गुप्ता पत्नी नीरज गुप्ता, निवासी प्रेम नगर, टोहाना, जिला फतेहाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने कबाड़ व्यापार में निवेश कर कम समय में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर उन्हें विश्वास में लिया।

    जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से, आरटीजीएस, गूगल-पे और नकद के जरिये करीब 70 लाख रुपये हासिल किए। शुरूआत में कुछ रकम वापस कर भरोसा कायम किया गया, जबकि बाद में भुगतान में टालमटोल करते हुए फर्जी बहानों से और धनराशि ऐंठ ली गई। प्राथमिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद में अभियोग संख्या 89 दिनांक 21.12.2025, धारा 406, 420 एवं 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– गैर-सरकारी संस्था के कार्यालय हेतु भूमि आवंटन किये जाने की मांग