हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चोरी के 42 मा...

    चोरी के 42 मामलों में वांछित आरोपी काबू

    Ambala News
    Ambala News: पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: जिला पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी के 42 मामलों में संलिप्तता के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पंजाबी बाग निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में महेश नगर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 9.50 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

    आरोपी को अंबाला छावनी के सुभाष पार्क के पास से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से महेश नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की पांच हालिया वारदातों को सुलझाने में मदद मिली है। आरोपी सीसीटीवी कैमरों और फिंगरप्रिंट साक्ष्यों से बचने के लिए दस्ताने और नकाब का प्रयोग करता था। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं और न्यायालय द्वारा आठ मामलों में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए जा चुके थे। Ambala News

    गाड़ी चोरी का प्रयास करने वाले तीन आरोपी काबू

    अंबाला। अंबाला शहर की ओल्ड अनाज मंडी में शनिवार तड़के एक खड़े वाहन का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के निवासी राकेश कुमार, बिन्द्र कुमार और दीपक बाजवा के रूप में हुई है।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार