हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Singapore: सिंगापुर के इस डेरा श्रद्धालु ने अपने जन्मदिन पर पूज्य गुरु जी के वचनों पर फूल चढ़ाए

    Singapore News
    Food Distributed

    Food Distributed: सिंगापुर। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए देश-विदेशों में रहती साध संगत कोई भी खुशी का अवसर आता है तो उसे मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इसी कड़ी के चलते सिंगापुर में रहते डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार विनोद इन्सां ने 11 फरवरी को अपना जन्मदिन ग्रेस लॉज स्थित वृद्ध आश्रम में खाने पीने का सामान बांटकर मनाया। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की वहाँ उपस्थित स्थानीय लोगों की ओर से सराहना की गई। इस मौके विनोद इन्सां के साथ उनकी पत्नी समा इन्सां के साथ-साथ, गुरदेव कौर इन्सां व अंबर इन्सां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग किया। Singapore News