हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विदेश में नौक...

    विदेश में नौकरी का झांसा देकर 8 लाख रुपए की ठगी

    Hanumangarh News
    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 8 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीलीबंगा के आदेश पर पीलीबंगा थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हांसलिया निवासी गुरविन्द्र सिंह (28) पुत्र सरदूल सिंह ने इस्तगासा पेश कर बताया कि वह कृषि कार्य करता है। विदेश जाने की इच्छा के दौरान उसके मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित जानकारी आने लगी। Hanumangarh News

    इसी दौरान आरोपियों ने उससे संपर्क कर विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। परिवाद के अनुसार आरोपियों ने सूरतगढ़ में जीएस वीजा प्वाइंट नाम से कार्यालय संचालित कर रखा था तथा पीलीबंगा स्थित एक बैंक शाखा के माध्यम से लेन-देन कराया। आरोपियों जसपाल सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार बाजीगर, अर्जुन गोदारा पुत्र हंसराज जाट दोनों निवासी चक 20 एसटीजी, मसरूवाला व राजेश कुमार पुत्र रणजीत जाट निवासी भूकरका तहसील नोहर ने पहले 50 हजार रुपए नकद लिए। इसके बाद 28 जून 2024 को 3 लाख रुपए तथा 23 जुलाई 2024 को 2.40 लाख रुपए बैंक ट्रांसफर से ले लिए।

    आरोप है कि मुलजिमों ने जॉर्जिया देश में डिलीवरी बॉय की नौकरी लगने का दावा करते हुए दुबई के रास्ते भेजने की योजना बनाई। परिवादी ने 17 हजार रुपए खर्च कर दुबई की टिकट ली, लेकिन वहां पहुंचने पर संबंधित कंपनी ने दस्तावेजों को फर्जी बताया और उसे वापस भारत भेज दिया। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और लगभग 8 लाख रुपए हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पीलीबंगा पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद कड़वासरा कर रहे हैं। Hanumangarh News