हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दूध कैंटर में...

    दूध कैंटर में छिपाकर ले जा रहे थे 2900 लीटर डीजल, तीसरी बार उजागर हुआ मिलावटी तेल का नेटवर्क

    Bhuna News
    Bhuna News: सब इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी के नेतृत्व की टीम कैंटर में अवैध रूप से तेलिया पदार्थ भरकर लेकर जाने वाले आरोपी को काबू किए हुए।

    गोरखपुर नहर पुल पर नाकाबंदी में पकड़ा कैंटर; पहले 11 व 12 ड्रम बरामदगी के बावजूद सक्रिय रहा गिरोह

    भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: शहर व आसपास के क्षेत्र में सस्ते दामों पर मिलावटी व अवैध डीजल की बिक्री का नेटवर्क थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर क्षेत्र के नहर पुल के पास नाकाबंदी कर दूध के कैंटर में छिपाकर ले जाए जा रहे 2900 लीटर अवैध डीजल को पकड़ा। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि 25 फरवरी को सब इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध रूप से तेलिया पदार्थ भरकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नहर पुल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

    जांच में चालक ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी गोरखपुर बताया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें करीब 2900 लीटर तेलिया पदार्थ भरा मिला। वाहन के पिछले हिस्से में तेल मापने की मशीन भी लगी हुई थी। चालक किसी प्रकार का वैध बिल, परमिट या परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही वाहन कब्जे में लेकर अशोक कुमार के साथ राजेश कुमार निवासी बालक, हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया।

    पहले भी दो बार हो चुकी है बड़ी बरामदगी | Bhuna News

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। 24 जुलाई 2025 को वार्ड नंबर 2 में मनोज नामक व्यक्ति को वाहन सहित काबू किया गया था। उसके पास से 11 ड्रम अवैध तेल बरामद हुआ था। इसके बाद 24 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 15 स्थित आॅटो मार्केट के पास एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें 12 ड्रम तेल मिला था। उस मामले में सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    लगातार तीसरी बार बड़ी मात्रा में डीजल पकड़े जाने से संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में संगठित गिरोह सक्रिय है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सस्ते व मिलावटी तेल की बिक्री को लेकर पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को शिकायतें दी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhuna News

    यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप