हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश जालंधर पीएपी ...

    जालंधर पीएपी कैंपस में पासिंग आउट परेड, 2,577 नए जवान पुलिस बल में शामिल  

    Jalandhar News
    Jalandhar News: पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रही है: सीएम मान

    पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ रही है: सीएम मान

    • तकनीकी विशेषज्ञों की भर्ती और एआई तकनीक से पुलिस को किया जा रहा है सशक्त

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने बुधवार को जालंधर के पीएपी कैंपस में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में शिरकत की। इस अवसर पर 2,577 नए पुलिस जवान औपचारिक रूप से पंजाब पुलिस का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब पुलिस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और खतरों के खिलाफ देश की पहली रक्षा पंक्ति है। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 से अब तक 12,010 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और 2026 में 3,400 अतिरिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। Jalandhar News

    मान ने कहा कि पुलिस बल को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 1,100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने पुलिस में 112 तकनीकी विशेषज्ञ, फोरेंसिक एक्सपर्ट और आईटी पेशेवरों की भर्ती की है ताकि साइबर अपराध और गैंगस्टरों से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन घुसपैठ और असामाजिक तत्वों के जरिए शांति भंग करने की कोशिश करता है, लेकिन पंजाब पुलिस इन मंसूबों को नाकाम करने के लिए तैयार है।

    मार्च 2025 से शुरू हुए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 50,238 गिरफ्तारियां की गईं और 2,230 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को आधुनिक आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया गया है। मान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनी विशेष फोर्स ने अब तक 46,399 जानें बचाई हैं, जिसकी प्रशंसा केंद्र सरकार और वैश्विक स्तर पर भी हुई है। उन्होंने शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके हत्यारों को पकड़ लिया गया है।

    सीएम ने दिया संदेश | Jalandhar News

    मान ने नए रंगरूटों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें और न्याय दिलाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नशे की सप्लाई लाइन को जमीनी स्तर पर खत्म किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार