हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Gurdaspur Police Murder Case: एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार

    Gurdaspur News
    Gurdaspur News: घायल सीआईए स्टाफ इंचार्ज गुरमीत सिंह।

    भारत-पाक सीमा के पास हुई मुठभेड़, रणजीत की मौत, इंद्रजीत गिरफ्तार

    • दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस

    गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gurdaspur Police Murder Case: पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी रणजीत सिंह मारा गया, जबकि उसका साथी इंद्रजीत गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ शहर के पुराना शाला इलाके के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान एसएचओ दोरांगला की गाड़ी पलट गई और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह की बांह पर गोली लगी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को एक चेक पोस्ट पर सहायक उप-निरीक्षक गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब सामने आई जब अधियान गांव के सरपंच कमलजीत सिंह चेक पोस्ट पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को मृत पाया। Gurdaspur News

    जिस इलाके में शव मिले, वह क्षेत्र हेरोइन तस्करी और सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के लिए संवेदनशील माना जाता है। गुरदासपुर पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह और उसके साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि कत्ल में रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शामिल थे। दोनों आदियां गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जब इन्हें पकड़ने पहुंची तो रणजीत ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रणजीत घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई से पुलिस हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। Gurdaspur News

    यह भी पढ़ें:– Bribe: विजीलेंस ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार