हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home कैथल 12वीं का ये छ...

    12वीं का ये छात्र रोल नंबर लेकर घर लौट रहा था लेकिन ‘होनी’ को कुछ और ही मंजूर था!

    Kaithal News
    पोस्टमार्टम के इंतजार में खड़े परिजन

    सड़क हादसे में करीब 19 वर्षीय रोहित की मौत हो गई

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। गांव चौशाला में सड़क हादसे में करीब 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान गांव चौशाला निवासी रोहित के रूप में हुई है। Kaithal News

    युवक अपने एक दोस्त के साथ पास के गांव बाता में अपना रोल नंबर लेने के लिए जा रहा था। वह इस समय 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था और उसका आज पेपर होना था। वे गांव बाता और चौशाला के बीच पहुंचे तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया। और बाईक पुलिया से जा टकराई। दुर्घटना में रोहित का सिर पुलिया से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रोहित का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई और एक बहन हैं।

    कलायत थाना से जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों छात्र 12वीं के विद्यार्थी थे। वे रोल नंबर लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीखे मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। Kaithal News