हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ महिलाओं की गर...

    महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं: डॉ. बलजीत कौर

    Chandigarh News
    Chandigarh News: महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विज्ञापनों में महिलाओं के अश्लील और अपमानजनक चित्रण के कई मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार महिलाओं की गरिमा और सम्मान के किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगी। डॉ. कौर ने गुरुवार को कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि विभाग के संज्ञान में ऐसे कई विज्ञापन आये हैं, जिनमें महिलाओं को अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है।

    स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 महिलाओं के किसी भी अश्लील चित्रण पर सख्ती से रोक लगाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञापनों, प्रकाशनों, पेंटिंग या किसी भी अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को अश्लील तरीके से चित्रित करना दंडनीय अपराध है। अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– शौचालय में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार